{"_id":"68bb4671a8957e16c6022413","slug":"union-minister-gadkari-honored-him-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732397-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया सम्मानित
Sat, 06 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से आयोजित 7वें रोड सेफ्टी अवॉर्ड्स एंड संगोष्ठी में अशोक लीलैंड को एक्सीलेंस इन एजुकेशन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने यह सम्मान प्रदान किया। यह अवॉर्ड ड्राइवर प्रशिक्षण और सड़क सुरक्षा जागरुकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह कार्यक्रम वीरवार को दिल्ली में आयोजित हुआ। इस उपलब्धि में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च कैथल की अहम भूमिका रही। डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में आईडीटीआर कैथल ने लगातार सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाए हैं। संवाद