{"_id":"6ab01af0ffc78b9599055e20","slug":"accused-wanted-in-a-plot-grabbing-case-arrested-more-than-seven-criminal-firs-registered-against-him-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155374-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लाट कब्जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर सात से अधिक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लाट कब्जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर सात से अधिक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। कलायत में प्लाट पर कब्जे की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 ने वांछित आरोपी प्रवीन उर्फ डुली को वृंदावन से गिरफ्तार किया है। डीएसपी कलायत रोहताश के अनुसार आरोपी मामले की साजिश में शामिल था। इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवीन पर कातिलाना हमला, धोखाधड़ी और लड़ाई-झगड़े की सात से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्लाट पर चल रहा था विवाद
डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार रेलवे रोड स्थित प्लाट पर आरोपियों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के अनुसार 1 जुलाई की रात शीशपाल और उसकी पत्नी माया देवी प्लाट पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर घुस आए और निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
अस्पताल के पास रास्ता रोककर पीटा
शिकायत के अनुसार रात करीब दो बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने दंपती का रास्ता रोक लिया। सतबीर उर्फ सोनू रैबारी और उसके साथियों ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर दिया। घायल को पहले कलायत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कैथल रेफर किया गया।
विज्ञापन
अन्य मामलों पर भी पूछताछ
डीएसपी के अनुसार प्रवीन अपने साथी राकेश उर्फ राकू सलीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर प्लाटों पर कब्जा करने, जबरन वसूली और धोखाधड़ी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से इस मामले के साथ अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।