{"_id":"64e503b7f99fbbf7f10ca214","slug":"unemployment-allowance-will-be-deducted-for-not-renewing-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3555-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवीनीकरण न कराने पर कटेगा बेरोजगारी भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवीनीकरण न कराने पर कटेगा बेरोजगारी भत्ता
Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप प्रजापति
कैथल। जिला रोजगार कार्यालय विभाग ने उन युवाओं की छंटनी करना शुरू की है, नाम दर्ज के तीन साल पूरे होने के बाद एक माह तक नवीनीकरण नहीं कराया है। अब उन युवाओं का बेरोजगारी भत्ता कट जाएगा। कुछेक युवा ऐसे भी है जिन्होंने दोबारा नाम दर्ज कराया है, लेकिन उन्हें भी उनका भत्ता कटने का संशय बना हुआ है।
ऐसे युवाओं का कहना है कि उन्होंने नाम का नवीनीकरण करा लिया है। उनका पंजीकरण नंबर भी आ गया है लेकिन उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के तीन वर्ष पूरे होने के तीन माह बाद कराया है जबकि नाम के नवीनीकरण करवाने की अवधि एक माह है। इस कारण उनको भत्ता कटने की आशंका सता रही है।
गौरतलब है कि जिले में 12वीं पास 25 हजार और स्नातक पास 7500 व स्नातकोत्तर पास 3000 युवा बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। इनमें से 70 प्रतिशत युवा ऐसे हैं, जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता लेते हुए तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने दोबारा से उन्होंने इसका नवीनीकरण नहीं कराया है। विभाग अब इन सभी युवाओं की छंटनी कर रहा है। भविष्य में इन युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नियम व शर्तों से बाहर किया जाएगा और इनका भत्ता बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
युवा सोनू, मोहन, विक्रम, दीपक, सुनील, प्रियंका, सौरभ, कमल ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में भत्ते के लिए पोर्टल पर अपना नाम रिन्यू करा दिया था। उसका पंजीकरण नंबर भी नया आ गया है। उनको जिला रोजगार कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि उनका भत्ता कटेगा। जबकि भत्ता कटने का कारण भी नहीं बताया जा रहा। उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय में उनकी प्रोफाइल भी लाइव है। सरकार की ओर से नियम है कि इसकी प्रोफाइल रोजगार कार्यालय में लाइव है, उनका भत्ता जारी रहेगा।
जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जो युवा सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार नहीं चल रहे या जिन युवाओं ने तीन साल पूरे होने के बाद अपना नाम दोबारा रिन्यू नहीं किया उनकी छंटनी की जा रही है। किसी का भत्ता कटेगा या इसके बारे में वह कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने बताया कि यह सारा कार्य ऑनलाइन होगा, पूरा डाटा सरकार के पास है।