{"_id":"c03748299ae870cdc63e8521ea309f2a","slug":"underbidge-work-inuagration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, दर्जनों कालोनियों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, दर्जनों कालोनियों को फायदा
कैथल
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे क्रॉसिंग से दो हिस्से में बंटे शहर को रेलवे अंडर पास से कनेक्टिविटी मिल जाएगी। जींद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे अंडर पास के निर्माण कार्य का बुधवार को मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार कैथल में जींद रोड पर आधुनिक टेेक्नोलॉजी का रेलवे अंडर पास बनाया जाएगा, जिसमें कट और कवर विधि का प्रयोग करते हुए प्री-कास्ट सेग्मेंट बनाकर एक दिन में खुदाई करके रेलवे लाइन के नीचे डालकर उसी दिन जोड़ दिया जाएगा। इस परियोजना पर नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च करके अंडर पास को 13 फुट चौड़ा और नौ फुट ऊंचा बनाया जाएगा। इस पूरे रेलवे अंडर पास की लंबाई 600 फुट होगी, जिसके नीचे से आटो रिक्शा, बुग्गी, स्कूटर और बाइक आ-जा सकेंगे।
नई रेललाइन बनाने के हिसाब से होगा तैयार
इस अंडर पास से कैथल नगर की आसपास के आठ बाजारों के दुकानदार व ग्राहकों के अलावा रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित दर्जन भर कालोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुरजेवाला ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक से अंडर पास बनाने में रेल यातायात को केवल एक दिन के लिए ही रोका जाएगा तथा रेलवे लाइन के बाद के दो अतिरिक्त बॉक्स भविष्य में नई रेल लाइन बिछाने के हिसाब से तैयार किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में डबल लाईन करनी पड़े तो फिर से इस अंडर पास की खुदाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इन कालोनियों को होगा फायदा
इसके बनने से पटेल नगर, कमल कालोनी, कृष्णा कालोनी, काठ मंडी, पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी, रेलवे गेट, लोहा मार्केट, सोरगर बस्ती, सरगोधा कालोनी और पुल के नीचे स्थित करीब 250 दुकानों के लोगों एवं ग्राहकों को फायदा होगा।
पहले कहीं और बनाने का प्रस्ताव था
पहले यह अंडर पास कैथल शहर में बाई तरफ बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन इससे वहां लगभग 22 दुकानों को तोड़ने की स्थिति पैदा होती थी। दुकानों को सुरक्षित बनाए रखने के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने रेल मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा कि अंडर पास रेलवे की भूमि पर सामने दाई तरफ बनाया जाए, जिसे मंजूर कर लिया गया। सरकार ने पहले इस भूमि को पट्टे पर लेने के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि की अदायगी रेल मंत्रालय को की गई। इस पर कुल नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रेलवे अंडर पास रेंप आधारित होगा।
आरओबी के नीचे का सौंदर्यकरण होगा
सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए स्तंभों के आसपास लोक निर्माण विभाग द्वारा 60 लाख रुपये की लागत से दो फुट ऊंचाई की ग्रिल लगाकर उसके बीच में पौधे व फूल व सुंदर लाइटें लगाकर इसका सौंदर्यकरण किया जाएगा, जिससे न केवल इस क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी, बल्कि खाली पड़ी जमीन पर होने वाले अवैध कब्जों को भी रोका जा सकेगा।
इसके बीच में दोनों तरफ जाने के लिए दुकानदारों के दृष्टिगत रास्ता भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओेवरब्रिज के नीेचे दोनों तरफ ब्लाक लगाकर पक्की सड़कों का निर्माण भी किया गया है। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता एसके गोयल, कार्यकारी अभियंता केके नैन, नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, नगर पार्षद शीतल गुप्ता, महावीर जैन, सुभाष गोयल, बहादुर सैनी, अश्वनी शौरेवाला, प्यारे लाल वर्मा, सुरेंद्र सैनी, हरिश टंडन, सुभाष सैनी और पून्ना राम मौजूद रहे।