फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unclaimed cattle roaming on the streets become trouble

Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश बने परेशानी

Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed cattle roaming on the streets become trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कस्बे की सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। शाम होते ही कलायत की सभी सड़कों और गलियों में गोवंश के घूमने के कारण रेलवे रोड़ पर यातायात बाधित रहता है। उनकी चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन चालक जख्मी हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से गोवंशों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
राजेंद्र, ईश्वर, तन्नू भारती, रोशन व दयाशंकर ने कहा कि पिछले कुछ समय से कस्बे की सड़कों पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकाें को काफी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने आशंका जताई कि आसपास के अन्य गांवों के लोग गोवंश को कलायत में छोड़ जाते है। जो खाने की तलाश में सड़कों पर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी नगर के युवाओं ने अभियान चला कर लावारिस गोवंश को गोशाला पहुंचाया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वे गोवंश के संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाएं। गोशाला मुढाड के प्रधान योगेश गर्ग ने बताया की गोशाला में पहले से ही 3500 गोवंश हैं। यदि प्रशासन अन्य नगरों की तरह से प्रति गोवंश प्रति दिन के हिसाब से आर्थिक सहायता गोशाला को उपलब्ध करवा सके तो गोवंश के संवर्धन में गोशाला को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed