फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   unanimously agreed to the sarpanch

सर्वसम्मति से सरपंच पर सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
unanimously agreed to the sarpanch
पूंडरी। पूंडरी का गांव डुलियानी गुर्जर बाहुल्य है और आबादी व मतदाताओं के हिसाब से छोटा है लेकिन बुधवार को सरपंच पद पर सर्वसम्मति से फैसला कर एकता की मिसाल पेश कर दूसरों गांवों के लिए उसने नसीहत पेश की। अच्छी पहल करते हुए गांव के ज्यादातर लोगों ने चुनाव न करवा कर सर्वसम्मति से शंकर सिंह को सरपंच बनाने पर सहमति जताई है। हालांकि इसकी घोषणा नामांकन की तिथि बीत जाने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

डुलियानी में सरपंच पद के लिए पहले भी चुनाव होते आए हैं लेकिन इस बार यहां का माहौल बदला हुआ है। हालांकि नाम न छापने के शर्त पर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि सरपंच का चुनाव यहां खूंखार दौर से भी गुजर चुका है। लगभग 25 पूर्व गांव में चुनावी रंजिश में गांव के दो गुटों में भीषण लड़ाई हुई थी। इसमें एक व्यक्ति अपनी जान गवां बैठा था और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन

इन सभी आपसी मतभेदों को भुलाते हुए अबकी 36 बिरादरी के ग्रामीणों ने सकारात्मक सोच का परिचय दिया। वीएस चौधरी डुलियानी, प्रिंसिपल वकील सिंह, वेदपाल नंबरदार, संपूर्ण नंबरदार, छोकर परिवार, जसवंत, करणी, हीरा, गैंगली, शहजादा, पूर्व सरपंच चरण सिंह, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, रामपाल गुर्जर, सुरेश नंबरदार, कमलेश नंबरदार आदि ने अच्छी पहल की शुरुआत करते हुए गांव में चुनाव न करवा कर सर्वसम्मति से शंकर सिंह को सरपंच बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शंकर सिंह कई चुनाव हार चुके थे लेकिन उनकी छवि एक समाजसेवी की रही है। ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है। हालांकि इस फैसले पर मुहर 21 अक्तूबर को लग जाएगी। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों के आपसी भाईचारे को देखते हुए लगता है कि इस बार डुलियानी के ग्रामीणों ने दूसरे गांवों के लिए भी अच्छा संदेश देने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में चरण सिंह गुट व व शंकर सिंह के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ था। इसमें लगभग 47 वोटों से विजयी रहा था। अगर गांव में मतदाताओं की बात करे तो गांव में लगभग 1300 मतदाता हैं। जिनमें गुर्जर समाज 900, एससी लगभग 230, बीसी 90 वोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed