फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tyontha players made name bright

Kaithal News: टयोंठा के खिलाड़ियों ने नाम किया रोशन

Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Tyontha players made name bright
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। छह से आठ सितंबर तक हिसार में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला कैथल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

प्रधानाचार्य रोशनलाल ने बताया कि कैथल की टीम में सभी खिलाड़ी शहीद लांस नायक गजे सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा के विद्यार्थी है। बुधवार को विद्यालय में सभी खिलाड़ियों और उनके शारीरिक शिक्षक अध्यापक जगदीश कुमार पीटीआई, कोच सोहनलाल जेबीटी व रजनी बाला डीपीई का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच विजयपाल राणा ने विजेता टीम को ट्राफी दी। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को नकद इनाम दिए गए। ग्राम सरपंच ने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षकों को खेल किट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के लिए हर प्रकार की सहायता व सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा किया। विद्यालय प्रधानाचार्य रोशन लाल ने विजेता टीम को बधाई दी और इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पीटीआई रोशन लाल, सतीश कुमार, स्टाफ सदस्य जोगिंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार सूरजमल, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed