फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two students missing, left for school, did not return home

Kaithal News: दो छात्र लापता, स्कूल के लिए निकले, घर नहीं लौटे

Fri, 05 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two students missing, left for school, did not return home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के गुलमोहर सिटी से दो छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों छात्र बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। एक दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने के बाद एसपी आस्था मोदी से मिलकर बच्चों को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई।

गुलमोहर सिटी निवासी आशा रानी और संदीप कुमार ने थाना तितरम में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा लक्ष्य 10वीं कक्षा और अर्व 9वीं कक्षा का छात्र है। बुधवार सुबह दोनों को शेरगढ़ गांव के सरकारी स्कूल छोड़ा गया था लेकिन बाद में स्कूल फोन करने पर शिक्षकों ने बताया कि बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन


संदीप कुमार, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बताया कि वे बुधवार से ही मोहल्ले, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर चुके हैं, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका परिवार मूल रूप से गुरुकुल खेड़ा, जिला जींद का निवासी है और हाल ही में कैथल के गुलमोहर सिटी में रहने लगा है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान से बच्चे लापता हुए, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे किस दिशा में गए या किसी वाहन पर सवार हुए। थाना तितरम प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed