फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two smugglers arrested with 6.19 kg of cannabis

Kaithal News: 6.19 किलो गांजे के साथ दो तस्कर काबू

Tue, 04 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 6.19 kg of cannabis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत। सीआईए-1 पुलिस ने दो नशा तस्करों को 6.190 किलो गांजा फूल-पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। उधर, कलायत में प्लॉटों में भांग के पौधे नष्ट किए गए। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम बस अड्डा मूंदड़ी के पास सायंकालीन गश्त पर थी। सूचना मिली कि बिहार के जिला सुपौल निवासी मदजावेद अख्तर और पवन कुमार, जो गांजा फूल-पत्ती बेचने का काम करते हैं, मूंदड़ी से पूंडरी की ओर सिरसा ब्रांच नहर के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया। एईटीओ कैथल जतिन सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके बैग से 6 किलो 190 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदान सिंह ने दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आगे की जांच व पूछताछ के लिए आरोपियों का 8 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलायत शहर में नशे के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मजदूरों की सहायता से बाल विकास स्कूल के सामने स्थित खाली प्लॉट में उगे भारी मात्रा में भांग के पौधों को नष्ट किया।


इस स्थान पर बड़ी संख्या में भांग के पौधे खड़े थे और नशेड़ी वहीं से नशे की सामग्री तैयार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नष्टकारी स्प्रे करवाया। थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने स्वयं इस कार्रवाई की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed