{"_id":"6a42b4e3f95e2a058606c3eb","slug":"two-smugglers-apprehended-with-42-kg-260-g-of-cannabis-buds-and-leaves-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151598-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 42 किलो 260 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 42 किलो 260 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ दो तस्कर काबू
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को काबू कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 42 किलो 260 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में पुलिस टीम गांव नरड़ क्षेत्र में अपराधों और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बिहार के जिला सुपौल के गांव सरायगढ़ निवासी पप्पू कुमार लंबे समय से गांजे की तस्करी करता है और गांव प्योदा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा लेकर कैथल आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-52 पर गांव प्योदा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। रात करीब आठ बजे आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। डीएसपी कलायत रोहताश की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 20 किलो 680 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरे मामले में पुलिस टीम चंदाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अपनी कार में गांजा फूल-पत्ती लेकर आसपास के गांवों में सप्लाई करने के लिए चंदाना से कैथल की ओर आने वाला है। पुलिस ने गांव चंदाना बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक कार वहां पहुंची, जिसे रोककर चालक उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव रहिशपुर निवासी कपिल कुमार को काबू कर लिया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान सिंह की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से 21 किलो 580 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।