फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people were attacked over a dispute regarding demolition of a wall.

Kaithal News: दीवार गिराने के विवाद में दो पर किया हमला

Sun, 22 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two people were attacked over a dispute regarding demolition of a wall.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फर्श माजरा गांव में प्लाट की दीवार गिराने के विवाद में दो लोगों पर गांव के ही सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला किया। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। प्लाट का विवाद करीब 25 साल पुराना है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात को नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
फर्श माजरा के जरनैल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने करीब 25 वर्ष पहले गांव के कली राम के साथ करीब 100 गज प्लॉट की अदला-बदली की थी। उसका प्लॉट कैथल रोड वाली सड़क के पास था और कली राम का प्लॉट उसके मकान के सामने था। दोनों ने सहमति से प्लॉट बदले थे।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने बताया कि बलराज, श्याम, रोहित, दीपक व बलजीत सिंह उसके पड़ोसी हैं। 16 मार्च को उसने अपने प्लॉट में चहारदीवारी निकाल ली थी और अपने घर चले गए थे। आरोप लगाया कि इसके बाद में उनके पड़ोसी बलजीत, बलराज, रोहित अभिषेक, श्याम लाल, दीपक, रोहित व अन्य ने दीवार को गिरा दिया। जब आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने हमला कर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। उनका शोर सुनकर लोग मौके पर आए, तब आरोपी भाग गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed