फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two people died due to current

करंट से दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
two people died due to current
राजौंद। करंट लगने के कारण दो हादसों में एक पांच बहनों के इकलौते भाई और एक महिला की मौत हो गई। मृतक युवक खेत में काम कर रहा था। वहीं एक महिला पानी की मोटर की चपेट में आ गई। दोनों ही घटनाओं के कारण परिजनों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

पहली घटना में गांव रोहेड़ा में करंट लगने से पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यहां 18 वर्षीय अनिल शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब धान लगाने के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर से खेत में छोड़ने गया था। ट्रैक्टर खड़ा करके वह खेत की तरफ जा रहा था। अचानक बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। थोड़ी दूरी पर ही उसका बहनोई कर्मवीर खड़ा था। उसने दौड़कर उसे उठाया। परिजन उसे तुरंत कैथल के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 की कार्यवाही करते हुए शव पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अनिल पुत्र सताराम गांव पाई का निवासी था। अनिल पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी तीनों बहनों की शादी गांव रोहेड़ा में एक ही परिवार में हुई थी। पांच वर्ष की आयु में ही उसकी बहनें उसे गांव रोहेड़ा ले आई थी। वह अपनी तीनों बहन पूनम, रीना व सुमन के पास रहता था। बहनों ने उसे पढ़ाया लिखाया। कुछ दिन पूर्व आए बारहवीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने पर कैथल में आगे की पढ़ाई के लिए कालेज में दाखिला लिया था। दो अन्य बहनों में एक शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा वार्ड नंबर 13 में हुआ। यहां शनिवार को सुबह जोगेंद्र की पत्नी अनिता पानी की मोटर चलाने लगी। अचानक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए कैथल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed