फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two other associates of master mind accused arrested

Kaithal News: मास्टर माइंड आरोपियों के दो अन्य साथी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Two other associates of master mind accused arrested
कैथल। आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए आवेदन के बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अनुमति देने की बजाय गलत भाषा प्रयोग करने के मामले में साइबर थाना की पुलिस ने मास्टरमाइंड के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब साइबर पुलिस ने एआरओ की आईडी का दुरुपयोग करने पर राधा स्वामी काॅलोनी कैथल निवासी आशीष कुमार व टयौंठा निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, शनिवार देर रात को राधा स्वामी काॅलोनी कैथल निवासी जूनियर प्रोग्रामर शिवांग व प्रवीन को काबू किया था।
विज्ञापन


सोमवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपी को मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर इंद्र सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गलत भाषा प्रयोग करने की योजना में शामिल होने की आशंका पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम कम एआरओ ब्रह्म प्रकाश कैथल ने शिकायत दी थी कि तीन अप्रैल को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनसभा की अनुमति लेने के बारे में आवेदन मिले थे। उस पर किसी अज्ञात ने एआरओ की आईडी का दुरुपयोग करते आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया व आपत्तिजनक टिप्पणी एक महिला की फोटो अपलोड कर दी। थाना साइबर में इस संबंध में केस दर्ज किया गया। मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले रविवार को न्यायालय ने आरोपी शिवांग व प्रवीन को जमानत दे दी थी। जबकि सोमवार को गिरफ्तार किए आरोपी आशीष व विशाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कर्मियों को फंसाने की थी मंशा

रविवार को डीएसपी उमेद सिंह ने प्रेसवार्ता कर पुलिस की ओर से की गई जांच के संदर्भ में बताया था कि गिरफ्तार किए जूनियर प्रोग्रामर शिवांग और प्रवीन की दूसरे कर्मियों को फंसाने की मंशा दी। यह दोनों आरोपी मामले में सीधा कहीं भी शामिल नहीं थे। आरोपियों ने तीन अप्रैल को कैथल में आयोजित एनकोर पोर्टल की प्रशिक्षण में शिवांग भी गुहला से आकर शामिल हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान उसने धोखे से पोर्टल का पासवर्ड चोरी कर लिया था। इसके बाद घर पर बैठकर ही पासवर्ड का दुरुपयोग किया था। मामले में छह अप्रैल को हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने कैथल के सहायक निर्वाचन अधिकारी कम एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed