फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two motorcyclists injured in car collision

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two motorcyclists injured in car collision
गांव के बस अड्डे के नजदीक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीका थाना में दी शिकायत में सदरहेड़ी निवासी रामबीर ने बताया कि उसकी गांव में ही करियाना की दुकान है। उसका भतीजा दीपक कुमार कैथल में आटा चक्की चलाता है। 20 मई की शाम को उसका भतीजा दीपक कुमार बाइक पर कैथल से घर आ रहा था। गांव के बस अड्डे के नजदीक पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। उसकी दोनों टांगों पर काफी चोट लगी। इसके बाद कार चालक ने दूसरी मोटरसाइकिल पर जा रहे गांव के ही सुखदीप सिंह को भी टक्कर मारी। उसे भी काफी चोटें लगी। कार चालक मौके से भाग गया। दीपक कुमार को सरकारी अस्पताल गुहला ले गया, वहां से डॉक्टर ने दीपक की हालात को नाजुक देखकर पटियाला के लिए रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर किया है। सुखदीप का इलाज भी गुहला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed