फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two minors arrested for attempted robbery

Kaithal News: लूट की वारदात का प्रयास करने के दो नाबालिग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Two minors arrested for attempted robbery
कैथल। चीका क्षेत्र में देर रात पटियाला रोड पर कार सवार युवकों के साथ लूटपाट का प्रयास करने के मामले में पुलिस टीम ने गांव सैर निवासी 17 वर्षीय और बाबा बस्ती चीका निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया। उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह करनाल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि नवाब अली निवासी गांव झंडी जिला पटियाला पंजाब ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार वे अपने दोस्त हरविंदर सिंह के साथ गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे चीका चौक से पटियाला रोड की तरफ मुड़े तो पीछे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 7 से 8 युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता की ओर से गाड़ी तेज गति से भगाने पर आरोपी लगातार पीछा करते रहे। टटियाना गांव के पास आरोपियों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी शिकायतकर्ता की गाड़ी के आगे अड़ा कर उसे रुकवा लिया। इस दौरान एक युवक, जिसने अपना नाम सुखदेव उर्फ सुखा निवासी चीका बताया, गाड़ी से नीचे उतरा और शिकायतकर्ता की गाड़ी की चाबी निकाल ली। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर सोने का कड़ा, चैन और नकदी मांगनी शुरू कर दी। इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार अन्य युवक भी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता व उसका साथी वहां से भागकर कुछ दूरी पर लगे पुलिस नाके पर पहुंचे। आरोपी भी उनके पीछे-पीछे स्कॉर्पियो लेकर पुलिस नाके तक पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों की ओर से गाड़ी रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार से पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाने की कोशिश की जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। इसके बाद थाना चीका एसएचओ एसआई प्रवीण कुमार की अगुवाई में थाना चीका पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया था। मामले की आगामी जांच में सामने आया कि काबू किए दोनों नाबालिग भी लूटपाट की वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed