{"_id":"ab2bcb85b677baec541094ceb022aa79","slug":"two-men-dead-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : आठ हादसे, दो की मौत, सोलह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : आठ हादसे, दो की मौत, सोलह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह घना कोहरा वाहन चालकों पर कहर बनकर टूटा। घने कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर आठ सड़क हादसे हुए। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सोलह लोग घायल हो गए। पहले हादसे में सोमवार सुबह चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस प्यौदा रोड चौक के पास सड़क पर खड़े कैंटर से जा टकराई।
हादसे में आठ कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से सात कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल कंवर सिंह को भर्ती किया गया। अन्य घायलों में दलीप सिंह (55) निवासी सिरसा, नीरज (32) निवासी सिरसा, रमेश कुमार (58), डबवाली निवासी, बीर सिंह (55), दरियापुर निवासी हरीश (41), सब इंस्पेक्टर राजेंद्र (50) निवासी फतेहाबाद, हिसार निवासी बलजीत (59), हिसार निवासी कंवर सिंह (60) शामिल हैं।
दूसरे सड़क हादसे में गांव कोटड़ा निवासी मनोज (23) की मौत हो गई। मनोज अपने दोस्त संजय के साथ बाइक पर जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे घनी धुंध थी, जिस कारण बाइक गांव खेड़ा और कोटड़ा के बीच एक बुग्गी से टकरा गई। मनोज बाइक चला रहा था और संजय पीछे बैठा था। संजय बी. फार्मेसी का छात्र है। हेड कांस्टेबल अकबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे सीवन में मोटरसाइकिल व कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीवन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल के पटेल नगर निवासी राम अवतार ने बताया कि उसका दोस्त राजेश बंसल (44) बाइक पर जा रहा था। सीवन के पास ढांड रोड कैथल निवासी राजेश कुमार ने कार से उसके दोस्त को टक्कर मार दी। टक्कर से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
उधर गांव चंदाना के पास हुए हादसे के बारे में तितरम पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना निवासी दयाराम ने बताया वह और उसका दोस्त मदन बाइक पर आ रहे थे। एक अज्ञात कार चालक ने उन्हेें टक्कर मार दी। वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी प्रकार चीका के गांव टटियाना के पास एक हादसा हुआ। चीका पुलिस को दी शिकायत में सेठानी मोहल्ला निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उसके चाचा सुरेश कुमार (45) को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।