{"_id":"69d56b956ac16b85d2037130","slug":"two-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881915-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो आरोपी काबू, एक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो आरोपी काबू, एक भाग निकला
Wed, 08 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने तीन मामलों दो आरोपियों को पकड़ा जबकि एक भाग गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस के एएसआई भान सिंह की टीम को सूचना मिली तो थेह बुटाना निवासी गुरनाम सिंह के पशुबाड़े पर दबिश दी गई, जहां से उसे काबू कर लिया गया। जांच के दौरान उसके पशुबाड़े से प्लास्टिक कैनी में 20 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
थाना सदर के एएसआई जयपाल सिंह की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव गुहणा निवासी मंदीप उर्फ फौजी के पशुबाड़े पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर भाग गया। मौके से कोल्ड ड्रिंक की तीन बोतलों में 8.25 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में थाना चीका पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर गांव टटियाणा निवासी अजय की दुकान पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान दुकान से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद