फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two Groups fight over Land Controversy

दो गुटों में जमीन विवाद पर झड़प, दो घायल

Tue, 27 May 2014 11:55 PM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 27 May 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two Groups fight over Land Controversy
कैथल। राजौंद में दो गुटों में झगड़े में दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा दोनों गुटों से कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पहले गुट की ओर से राजौंद वासी संजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव वासी जयपाल, राजपाल, रामकुमार, साधू, संदीप, कुलदीप, प्रदीप, बंती, शीला, महीपाल, प्रमोद, रोहताश, मन्नू, साहब, लालू व ग्यासूू ने उसके चचेरे भाई पर गंडासी व लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसके परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें उसके परिवार के सदस्यों को भी चोटें आई हैं। बाद में घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे गुट में संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जमीनी विवाद के चलते राजेश, कालू, रामकुमार, लख्खा, अरुण, नरेश, संजू, जयपाल और धर्मबीर ने उसके परिवार वालों के ऊपर लोहे की राड़ व लाठियों से हमला कर दिया।

जिसमें उसके साथ-साथ परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। राजौंद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed