फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two grabbed 26 lakhs in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर दो ने हड़पे 26 लाख

Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two grabbed 26 lakhs in the name of sending abroad
कैथल। युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 26 लाख रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। रुपये लेकर उसे अमेरिका की बजाय मॉस्को भेज दिया, जहां दो-तीन महीने धक्के खाने के बाद मजबूरन युवक को वापस लौटना पड़ा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाबला निवासी अजमेर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपने साले के लडक़े दादूपुर जिला करनाल निवासी संजीव को अमेरिका भेजने के लिए सरहिंद पंजाब निवासी चरणजीत सिंह से बातचीत की। चरणजीत सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि उसका दोस्त मोहाली निवासी अरविंद्र लड़कों को बाहर विदेश में भेजने का काम करता है। कुछ समय बाद चरणजीत ने उसे बताया कि उसने अरविंद्र से बातचीत कर ली है उसने अमेरिका जाने का खर्चा 45 लाख रुपये बताया है। चरणजीत के कहने पर उसने अरविंद्र के बैंक खाता में अलग-अलग तारीखों में रुपये डाल दिए। मास्को जाने के बाद आरोपियों ने 20 हजार डॉलर लड़के से ले लिए और उसके बाद संजीव को 2/3 माह मॉस्को घुमाया और उसको आगे अमेरिका नहीं भेजा। बाद में किसी तरह संजीव मॉस्को से वापस अपने घर आया और उसने सारी बातें बताई। संजीव के मॉस्को से वापस आने के बाद उन्होंने आरोपियों को दिए गए 26 लाख रुपये व डालरों को वापस मांगा तो पहले टाल-मटौल करते रहे। अब न तो पैसे व डॉलर वापस दे रहे हैं और उल्टे उनको ही जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन उस समय आरोपियों ने पैसे लौटाने का वादा किया तो उसने शिकायत वापस ले ली थी। चरणजीत व अरविंद्र अब भी रुपये वापस नहीं दे रहे। आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed