{"_id":"6866d8d353ae64d1750edf4c","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-heroin-from-guhla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683781-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला से हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला से हेरोइन सहित दो नशा तस्कर काबू
Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को 2.91 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एसआई रामचंद्र सिंह की टीम रात गश्त के दौरान अस्पताल के पास मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि स्कूटी पर एक युवक और महिला आ रहे हैं, जिनके पास नाजायज असला हो सकता है। पुलिस ने गोशाला के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी सवार युवक और महिला को रोका गया। उनकी पहचान राकेश उर्फ नेजी व गुग्गु निवासी संगरूर पंजाब हाल चीका के रूप में हुई। महिला के पर्स से 2.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर एएसआई अमित कुमार व लेडी एएसआई बबीता ने उन्हें गिरफ्तार किया। संवाद
शराब सहित आरोपी को पकड़ा
कैथल। चीका थाना पुलिस ने 17.50 बोतल अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम गश्त के दौरान एचसी जसपाल की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अमित सलेमपुर से चीका रोड पर स्विफ्ट कार में आते-जाते ग्राहकों को शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चीका बस्ती निवासी अमित उर्फ कागा को काबू किया। जांच में स्विफ्ट कार से 17.25 बोतल नाजायज शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। संवाद