फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
शनिवार रात्रि दो सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक मामले में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरे मामले में सड़क पार रहे बुजुर्ग को एक कार चालक ने सीधी टक्कर दे मारी। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पहले मामले में ढांड निवासी बलदेव ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास तीन लड़की व दो लड़के हैं। उसका बेटा अंकित विवाह कार्यक्रमों में सजावट का काम करता था। 13 नवंबर को वह ढांड गया हुआ था। जहां से रात को करीब सवा दस बजे चला था। उसके पीछे वह अपने साले गुरमेल के साथ दूसरी बाइक पर घर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव चंदलाना के निकट पहुंचे तो उसके बेटे अंकित को करनाल की ओर से आ रहे एक कार चालक ने तेज व लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें उसका बेटा चोट लगते ही सड़क पर गिर गया। उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, लेकिन कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद वे अंकित को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सेक्टर 32 पीजीआई पहुंचते ही उसके बेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना के संबंध में आरकेपुरम कालोनी निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रणजीत सिंह आरकेपुरम कालोनी के निकट ही अंडों की रेहड़ी लगाते थे। वह भी उनके साथ काम करता था। शनिवार 13 नवंबर की रात दस बजे उसके पिता अंडों के छिलके को कूड़े में डालने गया था। वह रेहड़ी के निकट खड़ा था। इसी बीच उसके पिता सड़क पार करने लगे तो विश्वकर्मा चौक की ओर से एक कार चालक ने उसके पिता को सीधी टक्कर दे मारी। जिसमें उसके पिता को गंभीर चोटें आईं। वे उन्हें लेकर शाह अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed