{"_id":"6aff542bd0ecf83fe0096ee5","slug":"kaithal-wins-overall-trophy-at-state-level-cultural-festival-secures-top-positions-across-multiple-categories-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158118-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कैथल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, कई विधाओं में हासिल किए स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कैथल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, कई विधाओं में हासिल किए स्थान
विज्ञापन
कईं विधाओं में जीत दर्ज कर ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के बाद कैथल के विद्यार्थी कलाकार व उनके मेंटर सिर
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का वीरवार को समापन हो गया। उत्सव में कैथल जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, रागिनी और नाटिका सहित विभिन्न विधाओं में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में जीएसएसएस शेरगढ़ कैथल की टीम प्रदेशभर में प्रथम रही जबकि रागिनी प्रतियोगिता में जीएसएसएस कैथल ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में पीएम श्री जीएसएसएस सोंगल की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की लोक नृत्य एकल प्रतियोगिता में जीएसएसएस शेरगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की लोक नृत्य समूह और एकल प्रतियोगिताओं में भी जीएसएसएस शेरगढ़ के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में गुरुग्राम दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर
लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में गुरुग्राम दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य एकल में करनाल प्रथम और गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। स्किट में सोनीपत प्रथम और सिरसा तीसरे स्थान पर रहा। रागिनी में भिवानी दूसरे और फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय उत्सव का समापन हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मुख्य अतिथि और पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अशोक गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने और संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं। उत्सव में प्रदेशभर के करीब 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी रेवाड़ी जिले ने जीती थी जिसके विजेताओं को 18 नवंबर को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सम्मानित किया था।