Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Jyoti secured the first position in the B.Sc. Physical Science examination results.
{"_id":"6aff544886615dbf240e6dbe","slug":"jyoti-secured-the-first-position-in-the-bsc-physical-science-examination-results-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158116-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बीएससी फिजिकल साइंस के परीक्षा परिणाम में ज्योति ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बीएससी फिजिकल साइंस के परीक्षा परिणाम में ज्योति ने हासिल किया पहला स्थान
परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
Link Copied
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय सेमेस्टर फिजिकल साइंस की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। 13 नवंबर को घोषित परिणाम में ज्योति ने 9.58 एसजीपीए के साथ कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। सिमरन 9.50 एसजीपीए लेकर दूसरे और श्रुति 9.42 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि सात छात्राओं ने नौ से अधिक एसजीपीए और 11 छात्राओं ने आठ से नौ एसजीपीए प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया, कोषाध्यक्ष नरसी मित्तल और सदस्य इंदरजीत सरदाना ने सफल छात्राओं को बधाई दी। सायंकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर डिंपल, यतिका और मेघा मौजूद रहीं।
परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।