{"_id":"62476890bced031cf02cba6f","slug":"two-days-fair-started-in-kali-mata-temple-devotees-gathered-kaithal-news-knl103616884","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता गेट पर प्राचीन मंदिर शीतला माता मंदिर में स्थित काली माता मंदिर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय मेले के पहले दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं शनिवार को यहां करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई पूजा अर्चना शनिवार रात्रि तक जारी रहेगी।
बता दें कि हर वर्ष चार से अधिक राज्यों से श्रद्धालु यहां आकर माथा टेकते हैं। काली माता बाजीगर समाज की कुलदेवी हैं, जिस कारण इन दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित हिमाचल प्रदेश से बाजीगर समाज के लोग विशेष रूप से पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं और मन्नते मांगते हैं।
महंत रमनपुरी ने बताया कि यहां अमावस्या व पहले नवरात्र उत्सव में बाजीगर समाज के लोग सहित जिले भर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पहले नवरात्र में पूजा करने के बाद अपने-अपने घरों में माता की पूजा के लिए घट स्थापना करते हैं। बाजीगर समाज में विशेष रूप से नवविवाहित वर-वधू पूजा के लिए जरूर आते हैं। वे यहां सुखमय जीवन व अच्छी संतान की प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। डेरे की ओर से मंदिर में बिजली, शौचालयों, लोगों को भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
दो किलोमीटर तक लगता है मेला, पुलिस के साथ तीसरी आंख का पहरा
माता गेट पर शीतला माता मंदिर में हर वर्ष मेला लगता है। यह चीका रोड से शुरू होकर शहर के हिंद सिनेमा तक लगता है। मेले में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसलिए इस बार मेले की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मेला स्थल पर 20 सेे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जगह -जगह पर पुलिस कर्मचारियों ने शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखी। झूलों पर बच्चे आनंद ले रहे हैं।