{"_id":"61fc387b0dc6e51f61174df8","slug":"two-corona-infected-patients-die-46-new-cases-kaithal-news-knl978963148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 2 की मौत, 46 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 2 की मौत, 46 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कोरोना संक्रमित दो लोगों की वीरवार को मौत हो गई। दोनों मरीज बुजुर्ग थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचाराधीन सेक्टर 21 निवासी 60 वर्षीय मरीज और सिग्नस हॉस्पिटल कैथल में भर्ती जींद के दिघाड़ा निवासी 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। वीरवार को 46 नए मामले सामने आए।
131 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में इस समय संक्रमण के 567 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित लोगों में से 517 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नौ मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक का एल्केमिस्ट मोहाली, तीन का शाह अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ में 17, सिग्नस अस्पताल में 10, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में चार, सेंट्रल अस्पताल हिसार में दो, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में दो, अग्रवाल अस्पताल में एक और राजेंद्र अस्पताल में एक मरीज का इलाज कराया जा रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 13 हजार 896 कोरोना के मरीजों में से 12 हजार 970 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 93.3 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है और डेथ रेट 2.58 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 11999 व्यक्तियों में से 11482 ठीक हो चुके हैं। कैथल में अभी तक 15 लाख 48 हजार 252 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 8 लाख 79 हजार 455 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 65 हजार 220 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 3577 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 5284 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।