{"_id":"67032d7e794ba4363c0bc507","slug":"two-centers-made-for-counting-of-votes-of-four-assemblies-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122252-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार विधानसभा की मतगणना के लिए बनाए दो केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार विधानसभा की मतगणना के लिए बनाए दो केंद्र
Mon, 07 Oct 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब मंगलवार को मतगणना करवाई जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने दो केंद्र बनाए हैं। दो केंद्रों में इन चारों चारों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना करवाई जाएगी। यह केंद्र आरकेएसडी कॉलेज और आईजी महिला कॉलेज में बनाएं गए हैं। आईजी महिला कॉलेज में पूंडरी और गुहला के मतों की गिनती की जाएगी। जबकि आरकेएसडी पीजी कॉलेज में कैथल और कलायत विधानसभा की मतगणना की जाएगी। इसके तहत जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों के हॉल में 14 टेबल लगाई जाएगी। इसके तहत सबसे पहले मतगणना बैलेट पेपर की होगी। कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 16 राउंड, कलायत और गुहला के 15-15 राउंड में होगी। जबकि पूंडरी के सबसे कम 14 राउंड में काउंटिंग होगी, हर राउंड का रिजल्ट काउंटिंग हाल में लगी डिस्प्ले पर दिखाया जाएगा
मतगणना वाले दिन एजेंटों की काउंटिंग हाॅल में प्रवेश सुबह छह बजे होगा। सभी को प्रशासन के उपलब्ध करवाए गए आई कार्ड दिखाकर ही अंदर जाने दिया जाएगा। काउंटिंग हाल में एजेंटों को मोबाइल या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य प्रकार की कोई भी सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
जिला निवार्चन अधिकारी डॉ. विवेक भारती अनुसार सबसे पहले बैलेट पेपर मतपत्रों की गिनती होने के 30 मिनट बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। मशीन में कोई समस्या आने या मतों में भिन्नता होने पर तत्काल एआरओ सूचना देंगे। केंद्र में मौजूद इंजीनियर मशीन की जांच करेंगे। अगर फिर भी परिणाम प्रदर्शित नहीं होता है तो कंट्रोल यूनिट को आरओ की अभिरक्षा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --