फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested in connection with the beating of Kaithal youth

Kaithal News: कैथल के युवकों की पिटाई के मामले में दो काबू

Sat, 23 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with the beating of Kaithal youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/ऋषिकेश। कैथल के युवकों के साथ काले की ढाल क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

कोतवाली परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि बुधवार देर शाम हरिद्वार रोड स्थित काले की ढाल में युवकों के साथ हुई मारपीट के मामले में सतवीर निवासी कैथल हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि काले की ढाल में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों अशोक थापा और नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि पूछताछ में एक महिला ने जानकारी दी कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान बच्ची ने बताया कि कार सवार युवकों ने उसकी ओर इशारे किए और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला ने कार रुकवाकर सवार युवकों से पूछताछ की। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। विवाद बढ़ता देख महिला ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।


एसपी देहात ने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में लोगों को कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देनी चाहिए। कोतवाल प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की गई। जिन्हें पुलिस टीम ने भरत विहार स्थित ट्रक यूनियन पार्किंग से दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अशोक थापा और नरेश कश्यप निवासी काले की ढाल के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed