फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of murderous attack arrested

जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murderous attack arrested
कैथल। जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि भागल निवासी आरोपी राजा उर्फ अजय तथा साहिल उर्फ सैली को पुलिस ने काबू कर लिया है। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि भागल निवासी रामदिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 अगस्त को नए गुरुद्वारे के पास नहर पर पहुंचा तो वहां पहले से बैठे अजय व साहिल ने किसी पुरानी रंजिश के कारण गाली गलौज करना शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। दोनों आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ज्यादा चोट होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया था। जिस बारे थाना चीका में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच दौरान डॉक्टरी रिपोर्ट ने हमले में रामदिया को लगी चोटों को जानलेवा बताया। पुलिस ने हत्या का प्रयास की धारा जोडते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। व्यापक पूछताछ बाद दोनों आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed