फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in theft case

Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in theft case
कैथल। सीवन थाना पुलिस ने मकान से गेहूं और नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीएसआई रजत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच करते हुए उमेदपुर निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ सिट्टी और पहाड़पुर निवासी भजनलाल को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहाड़पुर निवासी महिला सिंदो ने शिकायत दी थी कि वह तीन जुलाई की रात अपने परिवार सहित खेतों में धान लगाने गई हुई थी। इसी दौरान सिट्टी, बब्बू, भज्जा और सोनी राम ने उसके मकान से 25 मण गेहूं और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में सीवन थाना में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवादघर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन

कैथल। सांघन गांव के एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता सुखदेव गिरी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और मोबाइल फोन, अलमारी में रखी 5 हजार रुपये नकद राशि तथा अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed