फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in theft case

Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी काबू

Wed, 19 Feb 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने सेंधमारी व बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से जिला जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व पंजाब से बाइक चोरी व घरों से सामान व नकदी चोरी की पांच वारदात सुलझ गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष नगर कैथल निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी थी कि उसका परिवार 18 जनवरी को पिंजौर शादी समारोह गया हुआ था। उस दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मंदिर से 1.50 रुपये नकदी, एक सोने की चैन, एक अंगूठी, दो कोके, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, सात चुटकी, दो कुडली, सात सिक्के, एक चांदी का मंदिर, एक चांदी की तागड़ी, एक एलईडी व एक स्पीकर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन में यह केस दर्ज कराया गया था। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में मुख्य सिपाही राममेहर की टीम ने जांच करते हुए जिला जींद के उचाना मंडी निवासी आरोपी साहिल उर्फ गोल्डी को 14 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी बीर बांगड़ा निवासी कुलदीप उर्फ बिल्ला को भी पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों ने कबूल किया कि आरोपियों ने सुभाष नगर कैथल स्थित उपरोक्त मकान में सेंधमारी के अतिरिक्त दो जनवरी को नरवाना स्थित एक मकान में सेंधमारी करके सामान चोरी किया था। 13 जनवरी को कुरुक्षेत्र से और सात फरवरी को मानसा पंजाब से बाइक चोरी की गई थी। आठ फरवरी की रात जिला जींद के कंडेला स्थित एक मकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी किए थे।


दोनों आरोपियों ने उक्त पांच चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उनके कब्जे से चोरीशुदा दो बाइक, दो एसी, एक एसी आउटर, दो एलईडी, नौ हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed