फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in case of firing and kidnapping a girl

Kaithal News: फायरिंग कर युवती को उठा ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of firing and kidnapping a girl

विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र के एक गांव से अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती को फायरिंग कर उठाकर ले जाने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के युवक और युवती ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। 15 फरवरी की रात युवती के स्वजनों ने मेरठ, उत्तरप्रदेश से अपने रिश्तेदारों को बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर लड़की की ससुराल में जाकर कई हवाई फायर किए। उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और लड़की को वहां से उठा ले गए।
विज्ञापन


बदमाश लड़की को मेरठ लेकर चले गए, लेकिन अगले ही दिन स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने मेरठ से लड़की को रेस्क्यू कर लिया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं। शुक्रवार को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी गांव मिर्जापुर, मेरठ निवासी सुखदेव उर्फ सुक्खा और मंजीत किसी अन्य केस में मेरठ कोर्ट में पेशी पर आने वाले हैं। दोपहर बाद जैसे ही दोनों आरोपी कोर्ट से बाहर निकले, एसडीयू टीम ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान उनके सहयोगियों ने आरोपियों को छुड़वाने के लिए पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिसकर्मियों ने सुखदेव उर्फ सुक्खा और मंजीत को काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed