{"_id":"66145ce510dbb0bb1e01dfdc","slug":"two-accused-arrested-in-bike-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-364510-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में एंटी थेफ्ट टीम के एचसी अनिल कुमार व एचसी लखविंद्र सिंह की टीम ने एक कैलरम निवासी आरोपी मोनू व विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैलरम गांव निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दी थी कि 12 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसके घर से उसकी बाइक चोरी करके ले गया। इस बारे थाना कलायत में केस दर्ज किया था। उपरोक्त मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए है। संवादअलग-अलग चोरी हो गईं दो बाइकें
कैथल। जिले में दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में चीका थाना में दी गई शिकायत में चीका निवासी वासुदेव शर्मा ने बताया कि 11 मार्च को कम्युनिटी हॉल गुहला रोड चीका से उसकी बाइक चुरा कर ले गया। दूसरे मामले में राजौंद थाना में दी गई शिकायत में किठाना निवासी राहुल ने बताया कि चोर तीन अप्रैल को गोल्ड इन होटल ढांड रोड कैथल से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। हेड कांस्टेबल प्रभात राविश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चोरों ने बिजली के तार चुराए
कैथल। गांव साकरा से चोर आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगी बिजली के तार चुरा कर ले गए। पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में साकरा निवासी मनीष ने बताया कि चोर उसकी व अंतराम, अनिल, मनीष, राजेश, रामचंद्र, रामपाल, सतीश और सुभाष की खेतों में लगी करीब 700 मीटर बिजली के तार चुरा कर ले गए। चुराए गए तार की कीमत 45 हजार रुपये है। मामले के जांच अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद