फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for taking loan by forgery

जमीन के नकली कागज दिखाकर लोन लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking loan by forgery
कैथल। जमीन के नकली कागज बनाकर लोन लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि जमीन के नकली कागजात तैयार करके लोन लेने वाले हरसौला निवासी जोगिंद्र व सहदेव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टिंबर मार्केट कैथल के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार बेरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हरसौला निवासी जोगिंद्र और सहदेव ने नकली कागज देकर लोन लिया है। लोन में करनाल जिले के बुड़नपुर निवासी रेशम, हरसौला निवासी पंकज और तत्कालीन मैनेजर तेज सिंह चौहान के साथ सांठगांठ की थी। इसके बाद नकली कागज तैयार कर धोखाधड़ी से लोन करवाया। थाना शहर में विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए थे, जिनकी जांच इकोनोमिक सेल कैथल कर रही है। आरोपी पंकज, रेशम और तेज सिंह चौहान पहले ही जेल में हैं, जिनके न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed