{"_id":"682f7c0007ed7e899402721c","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-jewellery-and-cash-from-a-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653092-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान से जेवर,नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान से जेवर,नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मकानों में सेंधमारी कर जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कैथल और जींद में चोरी की चार वारदातें कबूल की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम भागल निवासी लाल सिंह ने थाना चीका में शिकायत दी थी कि 30 अप्रैल को उनके मकान की पिछली खिड़की उखाड़कर चोर 10 तोला सोने के जेवर और एक लाख रुपये की नगदी चुरा ले गए थे। यह मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देश पर एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को जांच सौंपी गई।
जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने 14 मई को दो आरोपियों बलविंद्र सिंह (निवासी डेरा संधू फार्म, मोरथली, कुरुक्षेत्र) और सुनील कुमार (निवासी लाखनमाजरा, रोहतक) को काबू किया और उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने थाना पूंडरी क्षेत्र में एक और जींद के सफीदों क्षेत्र में दो अन्य मकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा पांच तोला सोना बरामद किया है।पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।