फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for kidnapping youth

Kaithal News: युवक अगवा करने में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping youth

विज्ञापन
कैथल। कलायत निवासी युवक का अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खरकां निवासी राजेंद्र उर्फ राजू व पटियाला पंजाब के मटोली निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले आरोपियों को काबू करके दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ उपरांत वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है। कलायत निवासी रोहित की शिकायत के अनुसार उसके भाई सुमित को किसी ने फोन करके 17 नवंबर की शाम सजूमा रोड कलायत पर बुलाया।


उसका बाद रात को उनके घर फोन आया जिस पर सुमित रो-रो कर बोल रहा था कि मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है व पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। बाद में रुपये न मिलने पर आरोपियों ने पीडि़त सुमित को गांव कांगथली के पास सड़क पर छोड़ दिया था। मामले में रामथली निवासी सुबेग सिंह उर्फ सोनू, लदाना चक्कू निवासी गुरपिंद्र सिंह व माजरी निवासी जरनैल सिंह पहले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजू की सुमित के साथ पहचान थी। राजू ने किसी व्यक्ति के माध्यम से सुमित को विदेश भेजने का लालच दे रखा था। आरोपियों ने 17 नवंबर को फोन करके सुमित को घर के बाहर बुलाया गया व उसका अपहरण करके अपने साथ ले गए। सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं और रुपये हासिल करने के लिए फिरौती मांगी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed