{"_id":"b76692a20b78f9f57e96890eb30029a5","slug":"trying-robary-with-shop-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को लूटने का प्रयास, सिर पर मारी बोतल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को लूटने का प्रयास, सिर पर मारी बोतल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू करनाल रोड पर वीरवार रात तीन युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे लूटने का प्रयास किया लेकिन लुटेरे दुकानदार की हिम्मत के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में दुकानदार विकास गाबा ने बताया कि वीरवार रात वह दुकान बंद कर रहा था। तभी उसके पास तीन बदमाश आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया। बैग में दो लाख रुपये थे। विकास ने हिम्मत दिखाई ओर बदमाशों से भिड़ गया। तभी दुकान के बाहर गाड़ी में बैठा आरोपी का एक साथी गाड़ी से शराब की बोतल लेकर आया।
विकास ने बताया कि उसने बोतल को उसके सिर पर दे मारा जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया। तभी शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
इस पर लुटेरे वहां से भाग खड़े हुए। लुटेरे मेज पर रखा लैपटॉप व मोबाइल उठाकर भाग गए। वे कार को भी मौके पर ही छोड़ गए जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल विकास गाबा को पड़ोसियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।