{"_id":"687400208ca084e7d60510fe","slug":"trust-created-by-giving-jobs-without-any-slip-and-without-any-expense-cm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-691362-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पर्ची–बिना खर्ची नौकरी दे रचा विश्वास : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पर्ची–बिना खर्ची नौकरी दे रचा विश्वास : सीएम
Mon, 14 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार देर रात कैथल पहुंचे और पूर्व विधायक लीलाराम के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता के साथ काम किया है। भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर एक नई और ईमानदार परंपरा की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पैसों के बल पर नौकरियां दी जाती थीं, लेकिन भाजपा शासन में मेहनत और योग्यता को प्राथमिकता मिली है। अब युवा कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि योग्यता के दम पर नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, ताकि आम जनता के कार्य समय पर पूरे हों। सैनी ने कहा कि भाजपा में हर स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान होता है। पार्टी की तीन बार सरकार बनना इसी कार्यकर्ता-आधारित संगठनात्मक शक्ति का परिणाम है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में मेहनती कार्यकर्ताओं को सरकार में जिम्मेदार पदों पर स्थान दिया जाएगा, ताकि वे नीतियों को जनता तक सही तरीके से पहुंचा सकें।