{"_id":"671810b3005a8f43360c3d16","slug":"true-service-is-service-to-humanity-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505252-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानवता की सेवा ही है सच्ची सेवा ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानवता की सेवा ही है सच्ची सेवा ः डीसी
Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी डाॅ. विवेक भारती मंगलवार को करनाल रोड स्थित मत्स्य विभाग के नजदीक बने नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है और रेडक्रॉस इसे बखूबी निभा रहा है। देश व प्रदेश के साथ विदेशों में भी रेडक्रॉस द्वारा मानवता के हित में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बात चाहे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाने की हो या दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध करवाने की हो, रेडक्रॉस सोसाइटी समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि नया भवन बनने से रेडक्रास की ओर से आयोजित की जाने वाली गतिविधियां ओर अधिक प्रभावी रूप से आयोजित की जा सकेंगी। इस भवन में फर्स्ट की ट्रेनिंग, नशा मुक्ति जागरूकता शिविर, रक्तदान शिविर व अन्य कार्यों में सुविधा होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें।
उन्होंने रेडक्रास सोसायटी की ओर से सभी स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएं, जिससे कि किसी भी मरीज को रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद को समय रहते रक्त उपलब्ध करवाया जा सकें। महासचिव डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविरों, आपदा के समय में मदद, कृत्रिम अंगों का वितरण आदि मानव कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। सोसाइटी द्वारा हजारों बच्चों को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। हमें भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की आवश्यकता को पूर्ण करने हेतू तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में सैंकड़ों रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप में रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला , पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, मत्स्य अधिकारी सुरेश नैन, अमतेन्द्र, गोपाल कृष्ण, श्याम बंसल, अशोक भारती, सतपाल गुप्ता, लाजपत राय, टेक चंद्र वर्मा, ललित, सुरेन्द्र गर्ग, धर्मपाल शास्त्री, रूप लाल गंभीर, दीपक कुमार दलाल, नरेंद्र जिंदल, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।