{"_id":"6ac92f11ab6909c7640077af","slug":"truck-hits-parked-bike-at-market-driver-flees-while-intoxicated-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156325-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडी में खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक ने नशे में भगाया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडी में खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक ने नशे में भगाया वाहन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी में सबमर्सिबल पंप का सामान लेने आए व्यक्ति की खड़ी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर जींद रोड की तरफ भाग गया। बाइक मालिक ने पीछा कर उसे आईसीआईसीआई बैंक के पास रुकवाया लेकिन चालक ने दोबारा ट्रक भगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जींद बाईपास नाके पर ट्रक रुकवा लिया।
गांव तितरम निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्तूबर को वे अपनी एचएफ डीलक्स बाइक लेकर नई अनाज मंडी स्थित सूर्या सबमर्सिबल दुकान पर सामान लेने आए थे। बाइक दुकान के पास खड़ी की थी। दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मुकेश के अनुसार ट्रक चालक ने अपना नाम गुरदेव निवासी नैना बताया। आरोप है कि चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति शराब के नशे में थे।
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर अनाज मंडी चौकी की टीम जींद बाईपास नाके पर पहुंची। वहां ट्रक चालक गुरदेव और केबिन में बैठे राजेश को शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने चालक का अल्कोहल टेस्ट किया और ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया। जांच के दौरान ट्रक के दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।