फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck driver charged five bucks for lifting wheat

ट्रक चालक गेहूं उठान के लिए वसूल रहे पांच रुपये

Tue, 15 Apr 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 15 Apr 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Truck driver charged five bucks for lifting wheat
कैथल। अनाज मंडी में इस समय एक लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है। आढ़तियों के माध्यम से हो रही गेहूं की खरीद के बाद अब उठान की समस्या आ खड़ी हुई है। आढ़तियों का प्रयास है कि गेहूं खरीदे जाने के बाद मंडी से जल्द से जल्द उसका उठान हो जाए। ताकि गर्मी बढ़ने के कारण इसके वजन में कमी न आए तथा उन्हें बाद में घटौतरी का सामना न करना पड़े। उधर, आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में आने वाले ट्रक चालकों ने गेहूं के उठान के लिए 4 से 5 रुपये प्रति बोरी उनसे वसूलने शुरू कर दिए हैं। आढ़तियों को गेहूं के सूखने पर वजन में कमी और चोरी से बचने के लिए मजबूरन यह राशि देनी पड़ रही है। आढ़तियों ने प्रशासन से ट्रक चालकों की मनमानी रोकने के लिए एक माह के लिए मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली चलाने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बाद गेहूं की खरीद शुरू हुए अभी 2 से 3 दिन ही हुए हैं। इसी बीच मंडी में उठान के लिए ट्रक चालकों ने अवैध वसूली शुरू कर दी है। आढ़तियों ने बताया कि ट्रक चालक गेहूं उठाने के लिए प्रति बोरी 4 से 5 रुपये वसूल कर रहे हैं। जो आढ़ती ये पैसे नहीं दे रहा, उसके खरीदे माल का उठान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
डीसी से करेंगे शिकायत
नई एवं पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश मित्तल ने कहा कि आढ़तियों से 5 से लेकर 8 रुपये प्रति कट्टा रिश्वत की वसूली नाजायज है। जो आढ़ती पैसे नहीं दे रहा, उसकी ओर से खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं हो रहा। ट्रक चालकों द्वारा अवैध वसूली के संबंध में डीसी से मिलकर शिकायत दी जाएगी। इसके साथ ही डीसी से एक माह के लिए ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को मंडी से गेहूं उठान की अनुमति दी जाए। ताकि ट्रक चालकों की मनमानी पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखने से कम होने व चोरी की आशंका
आढ़तियों का कहना है कि मजबूरन कई आढ़तियों को उठान के लिए यह अवैध भुगतान करना पड़ रहा है। क्याेंकि यदि मंडी में गेहूं ज्यादा दिन पड़ा रहता है तो इसके सूखने के कारण इसका वजन कम होगा। वहीं इसके चोरी होने एवं गर्मी का मौसम होने के कारण आगजनी की भी आशंकाएं बनी रहती हैं। खरीद एजेंसियों के गोदाम में पहुंचने पर उनकी चिंताएं समाप्त हो जाती हैं।

वर्जन
उधर, मार्केट कमेटी सचिव रविंद्र सैनी का कहना है कि अनाज मंडी में सोमवार को 60 से 70 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। रिश्वत वसूले जाने संबंधी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ट्रक यूनियन वालों ने शपथ ली थी कि अवैध वसूली या रिश्वत नहीं ली जाएगी। यदि ऐसी कोई बात है तो वे जांच करवाएंगे। आला अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed