{"_id":"69b07953fc9b6d82930da456","slug":"truck-creta-collided-causing-traffic-jam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-862286-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक-क्रेटा भिड़े, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक-क्रेटा भिड़े, लगा जाम
Wed, 11 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कैंची चौक के समीप मोड़ काटते समय मंगलवार सुबह क्रेटा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कार मालिक और ट्रक चालक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कार मालिक ने पुलिस को सूचना देने की बात कहते हुए हर्जाने की मांग की, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
बीच सड़क पर हो रही बहस के दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया, जिसके बाद दोनों वाहन अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।