फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck-container collides in fog, one seriously injured

Kaithal News: कोहरे में भिड़े ट्रक-कंटेनर, एक गंभीर

Tue, 30 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Truck-container collides in fog, one seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत क्षेत्र में घने कोहरे के बीच सोमवार सुबह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गांव खरक पांडवा के पास एक ट्रक और कंटेनर आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने औजारों की मदद से कंटेनर के क्षतिग्रस्त केबिन का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला और तुरंत कलायत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घने कोहरे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। सड़क पर घने कोहरे के कारण दृश्यता कुछ ही मीटर तक सीमित रही, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर में वाहन धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। सुबह करीब 11 बजे जाकर सूर्य की किरणें दिखाई दीं। कोहरे के साथ ठंड और पाले ने सड़क और वाहनों की स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।­ सुबह से घने कोहरे के कारण सामान्य जीवन प्रभावित है। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते हुए दिखाई दिए। विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed