फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Troubled by the heat, chances of rain today

Kaithal News: गर्मी से बेहाल, आज बारिश के आसार

Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the heat, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद लोगों को सूरज की तपिश से राहत तो मिली थी। परंतु अब फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। इस कारण अब लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने शनिवार से बादलवाई और कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है।

दो दिन पहले हुई बारिश के कारण गर्मी कुछ हद तक कम हुई थी। लोगों को लगा कि अब मानसून की बारिश होती रहेगी, लेकिन शुक्रवार को बादल छाने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। चिप-चिपाती गर्मी में लोग पसीने से लोग तरबतर होते रहे। मौसम के मिजाज को देखते हुए लगा कि बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से जुलाई 23 तक हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश हाेने के बाद कुछ दिन पहले ही खेतों में रोपी गई धान की फसल को इसका खूब फायदा मिलेगा। इस समय किसानों को धान की फसल के लिए पानी की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन


सेहत के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव का स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर और पेट से संबंधित शिकायत बढ़ी हैं। अस्पताल और निजी क्लीनिक में मरीज पहुंच रहे हैं। -डाॅ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों को डॉक्टरों की ओर से मटके का पानी कि सलाह दी जा रही है। यदि लोग ज्यादा ठंडा पानी पीएंगे तो वह बीमार हो जाएंगे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

-डॉ. रमेश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed