फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trouble due to broken roads of Sector-19 Part-1

Kaithal News: सेक्टर-19 पार्ट-1 की टूटी सड़कों से परेशानी

Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to broken roads of Sector-19 Part-1
कैथल में पार्ट 1 की टूटी सड़कें। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सेक्टर-19 पार्ट-1 में पिछले करीब दो महीनों से टूटी सड़कें स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और फैली बजरी के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बारिश और वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। कई स्थानों पर बजरी फैली होने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सड़क करीब दो महीने पहले टूटनी शुरू हुई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई। अब हालत यह हो गई है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा रानी ने बताया कि बच्चे स्कूल जाते समय और बुजुर्ग सुबह टहलने निकलते समय डर महसूस करते हैं। सड़क पर फैली बजरी के कारण पैदल चलने वालों का भी संतुलन बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। दुकानदारों का कहना है कि खराब सड़क का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। लोग इस रास्ते से आने से बचने लगे हैं। दुकानदार मनोज ने बताया कि धूल और बजरी उड़ने से दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी कम आने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।


रात के समय सड़क की स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। स्ट्रीट लाइट की रोशनी कम होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। पिछले सप्ताह एक युवक बाइक समेत गिरकर घायल हो गया था जिससे उसे हाथ और पैर में चोटें आईं। -दीपक, दोपहिया वाहन चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed