{"_id":"68224d6dfcbbcc7342014210","slug":"trials-for-sepak-takraw-and-kabaddi-teams-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-645206-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेपक टकरा व कबड्डी की टीमों के ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेपक टकरा व कबड्डी की टीमों के ट्रायल आज
Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल। खेलो इंडिया गेम्स 2025 का 19 मई से 24 मई को डीएनएच एंड डीडी के केंद्र शासित प्रदेश दीव में करवाया जा रहा है। हरियाणा राज्य की सेपक टकरा व कबड्डी खेलों की टीमों के ट्रायल के आधार पर चयन किया जाना है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि कबड्डी खेल व सेपक टकरा खेल (महिला व पुरुष ) के लिए 13 मई को सुभाष खेल परिसर पलवल में ट्रायल आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आने-जाने का किराया स्वयं खिलाड़ियों की ओर से वहन किया जाएगा। खिलाड़ी अपने साथ दो पहचान पत्र लेकर आएं, जिसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट आदि शामिल हैं। संवाद