फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trees removed for illegal cutting

Kaithal News: अवैध कट के लिए हटाए पेड़

Sat, 01 Jun 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Trees removed for illegal cutting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग फोरलेन पर अवैध कटों के नाम पर वन विभाग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कलायत उप मंडल मुख्यालय के सामने शुक्रवार को एक फैक्ट्री संचालक ने बोर्ड लगाकर अवैध कट नेशनल हाईवे पर खोल लिया।

इसके लिए बड़ी संख्या मेंं विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों को काटा। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र को जल भराव के संकट से बचाने के लिए सरकार की ओर से जो पानी निकासी संसाधन बनाए गए हैं, उन्हें भी बंद कर डाला।
विज्ञापन


इस प्रकार के अवैध कटों के नाम पर बड़ी तादाद मेंं पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। इस मामले को लेकर विश्वकर्मा संगठन युवा नेता प्रीत जगदेव और पर्यावरण प्रेमियों ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वन विभाग के जिला अधिकारी रविंद्र धनखड़ ने कहा कि मुख्य मार्गों पर लगाए गए पेड़-पौधों को लेकर विभाग गंभीर है। अवैध कटों के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामलों की जांच करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगी। तत्काल प्रभाव से वन खंड और दूसरे अधिकारियों को गतिशील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed