फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Training given to police personnel

Kaithal News: पुलिस कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Training given to police personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यशाला हुई, जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए ट्रेनर एसआई नरेश कुमारी व एसआई अंजू ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षकों ने चुनाव के पूर्व की तैयारी, आचार संहिता का महत्व एवं प्रभाव, पोलिंग बूथ का निरीक्षण, क्रिटिकल पोलिंग बूथ, थ्योरीकल व प्रेक्टिकल प्रक्रिया, वोटिंग एवं मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने बताया कि पुलिस प्रत्येक कार्य चुनाव आयोग के अधीन ही करती है। चुनाव के समय एक पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करनी चाहिए। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चुनाव के दौरान बड़ी ही सजगता व जवाबदेही से ड्यूटी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सामान्य के साथ पुलिस व खर्च पर्यवेक्षक किए नियुक्त

कैथल। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर कैथल जिला की चार विधानसभा (15-गुहला,16-कलायत, 17-कैथल तथा 18-पूंडरी) के लिए जनरल, खर्च एवं पुलिस ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है। यह जानकारी जिला निवार्चन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने दी है।


उन्होंने बताया कि जिला की गुहला व कलायत विधानसभाओं के लिए वीजे राजपूत, आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिनका मोबाइल नंबर 7988156425 है। इसी प्रकार कैथल व पूंडरी विधानसभाओं के लिए पुष्पांजलि दास, आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 7015729921 है। चुनाव आयोग ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए के जी शिवा कुमार, आईपीएस, को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है और इनका मोबाइल नंबर 9053052190 है। खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार, आईआरएस को नियुक्त को किया जा चुका है और इनका मोबाइल नंबर 7988263405 है। आमजन के लिए सामान्य पर्यवेक्षक प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, अंबाला रोड, कैथल में उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed