फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic police launched anti-encroachment drive

Kaithal News: यातायात पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traffic police launched anti-encroachment drive
कैथल। शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस की टीम ने नगर परिषद के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नए बस स्टैंड के सामने सड़क पर रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर शहर में सुगम व सुरक्षित तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात एसआई राजकुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस की ओर से बस स्टैंड व करनाल रोड पर दुकानदारों व रेहडी वालों की ओर से किया गया अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों व रेहड़ी वालों को समझाया गया व उन्हें बताया कि दोबारा दुकान के सामने सड़क पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया जाएगा। इस अवसर पर दुकानदारों ने पुलिस को अतिक्रमण न करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed