फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM holds meeting to ensure smooth procurement arrangements for the Kharif season.

Kaithal News: खरीफ सीजन में सुचारु खरीद व्यवस्था के लिए एसडीएम ने ली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM holds meeting to ensure smooth procurement arrangements for the Kharif season.
कलायत। आगामी खरीफ सीजन के तहत फसलों की सुचारू खरीद व्यवस्था के लिए शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम अजय हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कृषि विभाग, मार्केट कमेटी सचिव, मंडी प्रधान, आढ़ती, किसान और ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना और खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान निकालना रहा। बैठक में खरीफ फसलों की आवक, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और बारदाने की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों के लिए सभी बुनियादी इंतजाम पुख्ता रखें। साथ ही मंडी में सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन और फसलों की ढेरी के लिए जगह का सही आवंटन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आवक बढ़ने पर जाम न लगे। एसडीएम अजय हुड्डा ने स्पष्ट किया कि फसलों के समयबद्ध उठान और परिवहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि तालमेल बिठाकर लिफ्टिंग तेज रखें जिससे किसानों को उपज बेचने के बाद रुकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed