फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traffic jam at Ambala Road, people furious

अंबाला रोड पर रोज जाम, पर न सुनवाई, न समाधान

Sat, 24 May 2014 11:42 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 24 May 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Ambala Road, people furious
कैथल। शहर के अंबाला रोड पर दिनभर लगने वाले जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद अंबाला रोड पर विभिन्न संस्थानों के आगे से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


 इस मार्ग पर पूरा दिन जाम की स्थिति रहने के कारण शहर वासियों को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बैंकों में बाहर गाड़ियां व बाइक सड़क के बीच में खड़ी करके चले जाते हैं। कई बैंकों के आगे वाहनों के जमावड़े के कारण तो शहर वासियों का पैदल निकला भी मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग में कई शिक्षण संस्थान होने के कारण विद्यार्थियों को भी सुबह व दोपहर को आने-जाने काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


डीसी ने बैंक अधिकारियों की मीटिंग में आदेश दिए थे कि बैंकों के आगे वाहनों को खड़ा न होने दें। शहर वासी कमल गुप्ता, अशोक बंसल, योगेश शर्मा, बलवंत सिंह, देसराज सैनी, विजय कुमार, जयदेव, पंकज शर्मा, सुभाष सैनी, जोगिन्द्र ढुल, जसविन्द्र सिंह, कर्मवीर सिंह, रामनिवास, प्रवीन कुमार, अमन कुमार, दिनेश कुमार और सोमवीर सिंह ने बताया कि पूरा दिन अंबाला रोड पर जाम लगा रहता है। जाम के कारण काफी समय खराब होता है। वाहन चालक सड़क के बीच में अपने वाहनों को रोककर चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी : शमशेर
इस संदर्भ में जिला यातायात संचालक शमशेर सिंह ने बताया कि अंबाला रोड पर बैंकों कर्मियों को भी जाम लगने के बारे में सूचित किया जा चुका है। सड़क के बीच में जो भी वाहन पाया गया उसके खिलाफ चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोट
अंबाला रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति रहने से गर्मी के मौसम में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपायुक्त के आदेशों के बाद भी बैंकों के आगे बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं।
-कमल गुप्ता।

दोपहर के समय इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोग अपने वाहनों को सड़क के बीच में रोककर चले जाते हैं। जिसके कारण शहर वासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। किसी को समस्या से सरोकार नहीं है।
-प्रदीप शर्मा।

जिला प्रशासन के आदेशों के बाद भी यातायात पुलिस सड़क के बीच में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई भी संतोषजनकर नहीं है। प्रशासन को समस्या से जल्द निजात दिलानी चाहिए।

-अनुज कुमार

इस मार्ग पर स्कूल और कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी प्रतिदिन आते हैं। गर्मी के मौसम में जाम के कारण बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को जाम से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
-पंकज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed